News dekho specials
Palamau

पलामू: 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, हाथ बांध कर फांसी पर लटकाया गया

  • मनातू थाना क्षेत्र के सिकदा गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या।
  • हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया, दोनों हाथ तार से बंधे मिले।
  • घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका।
  • पुलिस जांच में जुटी, डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया।

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी अंतर्गत सिकदा गांव में मंगलवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग संबोधी यादव की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, घटना तड़के लगभग दो बजे की है, जब संबोधी यादव अपने घर से आधा किलोमीटर दूर भैंस का दूध निकालने गए थे। लौटते समय अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और हत्या कर दी। उनके कपड़े बिखरे हुए पाए गए।

मृतक की स्थिति :

मृतक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। उनके दोनों हाथ तार से बंधे थे। अपराधियों ने हत्या के बाद उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। सुबह बेटा रविंद्र जब उठा तो दरवाजा बंद पाया और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। खोजबीन में पिता का शव फंदे पर लटका मिला।

जांच एवं पुलिस कार्रवाई :

घटना की जानकारी मिलने पर लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह और थाना प्रभारी निर्मल कुमार उरांव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच के लिए डॉग स्क्वाड को बुलाया, लेकिन फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने कहा, “मर्डर के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया। परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

भूमि विवाद की चर्चा :

गांव में चर्चा है कि मृतक का अपने गोतिया के साथ भूमि विवाद चल रहा था, जो घटना का मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

न्यूज़ देखो से जुड़े रहें :

इस तरह की महत्वपूर्ण खबरों और नियमित अपडेट्स के लिए ‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़े रहें। यहां आपको हर खबर की सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिलेगी।

News dekho specials

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: