पलामू में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश, मुखिया पर केस दर्ज

पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस को जब इस गुप्त खेती की जानकारी मिली, तब छतरपुर थाना पुलिस और अंचल कार्यालय की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 4 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया

“यह जमीन मुखिया अनुज कुमार सिंह के कब्जे में थी, जहां अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही थी।” – उपेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी

अपराध में तस्करों की मिलीभगत

जांच में सामने आया कि पहले नक्सली संगठन इस खेती का संरक्षण करते थे, लेकिन अब पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के तस्करों के साथ सफेदपोश लोग भी इस अवैध धंधे में शामिल हो रहे हैं

“मुखिया अनुज कुमार सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, मामले की जांच जारी है।”

‘न्यूज़ देखो’ का नज़रिया

पलामू जैसे संवेदनशील इलाकों में अवैध अफीम की खेती का बढ़ता दायरा चिंता का विषय है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद यह धंधा फल-फूल रहा है। क्या यह नेटवर्क सिर्फ किसानों तक सीमित है, या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है? ‘हर खबर पर रहेगी हमारी नजर’ – जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ, हम लाते रहेंगे हर अपडेट!

Exit mobile version