पलामू में कांग्रेस संगठन मजबूत, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता

हाइलाइट्स:

पलामू में कांग्रेस को मिला नया आधार

पलामू में शनिवार को कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत लगभग 200-250 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने की।

उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को पार्टी में अहम भूमिका दी जाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

“जिसकी जितनी आबादी, उतनी भागीदारी”

जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने स्पष्ट किया कि पार्टी सभी वर्गों को समान अवसर और भागीदारी देने के सिद्धांत पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है। सभी प्रखंडों में यह अभियान चलाकर नए सदस्य जोड़े जाएंगे।”

सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने की आवश्यकता है।

“प्रखंड और अंचल अधिकारियों को यह देखना होगा कि सरकारी योजनाएं ज़रूरतमंदों तक पहुँच रही हैं या नहीं।” उन्होंने सरकारी कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

न्यूज़ देखो:

कांग्रेस संगठन लगातार विस्तार कर रहा है और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दे रहा है। लेकिन क्या ये नए सदस्य संगठन में सक्रिय भूमिका निभा पाएंगे? आपके विचार क्या हैं? जुड़े रहें “न्यूज़ देखो” के साथ, क्योंकि “हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र!”

Exit mobile version