News dekho specials
Crime

पलामू: पिता ने प्रेमिका के साथ मिलकर की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने सकेंद्र साव हत्याकांड का खुलासा कर लिया है और इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकेंद्र साव के पिता सरेश साव और उनकी प्रेमिका, गांव की महिला बेबी देवी के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद के अनुसार, सरेश साव और बेबी देवी के बीच अवैध संबंध था, जिसका सकेंद्र साव हमेशा विरोध करता था। इसी नाराजगी में, बेबी देवी के कहने पर सरेश साव ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर अपने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

अवैध संबंध का विरोध करने पर की हत्या

सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह गांव में 15 अक्टूबर को सकेंद्र साव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के दौरान सरेश साव और बेबी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या करने की बात कबूल की, जिसमें उन्होंने अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटे की हत्या की बात कही।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

News dekho specials

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Back to top button
error: