पलामू: स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत

पलामू: स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत

author News देखो Team
1 Views

पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार के पारपाइन गांव में रविवार देर रात एक स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अंजू देवी का गला सब्जी काटने वाले पहसुल से काटा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है।

घटना का विवरण

अंजू देवी अपने पति अनूप कुमार और बच्चों के साथ रांची में रहती थीं। ड्यूटी के सिलसिले में वह कभी-कभी तरहसी आती थीं। दो दिन पहले वह पारपाइन गांव आई थीं और घर में अकेली रह रही थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार रात को घर में कोई और मौजूद नहीं था। हत्या के बाद हत्यारे कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए।

मौके से मिले सबूत

ग्रामीणों ने बताया कि अंजू देवी के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले संघर्ष हुआ होगा। पुलिस का मानना है कि अंजू का पहले गला दबाया गया और फिर दूसरे कमरे में ले जाकर पहसुल से गला काट दिया गया।

ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश

इस निर्मम हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि अंजू देवी का किसी से विवाद नहीं था, जिससे हत्या का कारण समझ पाना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस की जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, संपत्ति विवाद, या अन्य कोई कारण है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: