News dekho specials
Palamau

पलामू: अंजनी कुमार मिश्रा ने संभाला प्रमंडलीय आयुक्त का पद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

#पलामूप्रमंडल – दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त को सौंपा गया पलामू का अतिरिक्त प्रभार, अधिकारियों ने गुलदस्ते से किया अभिनंदन

  • अंजनी कुमार मिश्रा ने पलामू प्रमंडल के आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
  • स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया स्वागत
  • कार्यालय कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर आयुक्त का किया अभिनंदन
  • अपर समाहर्ता व नजारत उप समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट
  • श्री मिश्रा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के भी आयुक्त हैं

प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में हुआ पदभार ग्रहण

मेदिनीनगर, पलामू: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बुधवार को पलामू प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे वर्तमान में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची में प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत उन्हें पलामू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात कार्यालय के सचिव बिजय वर्मा, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार एवं नजारत उप समाहर्ता विक्रम आनंद ने आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यालय परिसर में सौहार्द्रपूर्ण माहौल देखने को मिला।

न्यूज़ देखो: नये नेतृत्व से जनता को उम्मीदें

पलामू प्रमंडल में नए आयुक्त के आगमन से प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। न्यूज़ देखो आने वाले दिनों में आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा की योजनाओं, प्राथमिकताओं और कार्यशैली से संबंधित खबरों को लगातार आपके सामने लाएगा।
पलामू की जनता अब नए नेतृत्व से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर रही है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: