पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के अन्नराज नवाडीह गांव में एक 10 वर्षीय बच्ची, गुलाबश खातून, नहाने के दौरान पानी में डूबने से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार, गुलाबश खातून अपने गांव की अन्य 4-5 बच्चियों के साथ घर के पास स्थित एक नदी में नहाने गई थी। इस दौरान नदी में तेज बहाव और गहरे गड्ढे में फंसने के कारण गुलाबश अचानक पानी में डूब गई। उसके साथ गई अन्य बच्चियों ने तुरंत उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी।

परिजन तुरंत उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची खतरे से बाहर है लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: