पटना-प्रयागराज के बीच बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

पटना-प्रयागराज के बीच बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

author News देखो Team
1 Views
  • पटना से प्रयागराज के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने शुरू की बस सेवा
  • बसें 31 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन संचालित होंगी
  • रात 8:30 बजे पटना से और रात 10 बजे प्रयागराज से खुलेगी बस
  • यात्रा के लिए 550 रुपये प्रति यात्री किराया तय
  • आरा, मोहनिया, वाराणसी होते हुए चलेगी बस

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई बस सेवा

पटना: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSTC) ने पटना-प्रयागराज रूट पर शुक्रवार से दो बसों का संचालन शुरू किया। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 31 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक यह बसें नियमित रूप से चलेंगी।

नए मार्गों पर बढ़ेगी परिवहन सेवा

परिवहन सचिव के अनुसार, राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार नए मार्गों पर बसें चलाई जा रही हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम सस्ती, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली यात्रा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।

रात 8:30 बजे खुलेगी बस, सुबह 4 बजे पहुंचेगी प्रयागराज

निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि यह बस पटना से प्रयागराज वाया आरा, मोहनिया, वाराणसी मार्ग से चलेगी।

  • पटना से बस रात 8:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • प्रयागराज से बस रात 10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी।

टिकट बुकिंग और किराया

बस सेवा का किराया 550 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। यात्री अपनी टिकट बांकीपुर, गांधी मैदान बस स्टैंड से बुक करा सकते हैं।

बुकिंग से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें:

  • 9576270194
  • 8294042679

दोनों दिशाओं में उपलब्ध रहेगी सेवा

यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से प्रयागराज और प्रयागराज से पटना दोनों दिशाओं में टिकट की एक साथ बुकिंग कराई जा सकती है। इस रूट पर 42-सीटर नॉन-एसी टाटा बसें चलाई जा रही हैं।

न्यूज़ देखो के साथ अपडेट रहें!

बिहार और झारखंड की सभी प्रमुख खबरों के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें और अपडेट प्राप्त करें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: