News dekho specials
Bihar

पटनाः अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, मोकामा गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई

  • पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया।
  • नौरंगा गोलीकांड मामले में अनंत सिंह पर एफआईआर दर्ज थी।
  • मोकामा फायरिंग केस में सोनू सिंह ने पहले ही सरेंडर किया था।
  • घटना के बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया।

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यह सरेंडर नौरंगा गोलीकांड मामले से जुड़ा है, जिसमें तीन एफआईआर दर्ज किए गए थे। इनमें से एक एफआईआर अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज थी।

एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि अनंत सिंह फरार थे, लेकिन पुलिस की दबिश के कारण उन्होंने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उन्हें बेऊर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

मोकामा गोलीकांड में सोनू सिंह ने भी किया सरेंडर

इससे पहले, शुक्रवार को सोनू-मोनू गैंग के सदस्य सोनू सिंह ने थाने में जाकर सरेंडर किया था। पुलिस ने उसे तुरंत जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने रौशन को भी गिरफ्तार किया था।

वारदात के दौरान 70-80 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे। गोलीकांड में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लगने की खबर है। पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह और सोनू-मोनू को नामजद करते हुए तीन एफआईआर दर्ज की थीं।

बेऊर जेल में रहेंगे अनंत सिंह

सरेंडर के बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

न्यूज़ देखो के साथ जुड़े रहें और बिहार की हर ताजा खबर सबसे पहले पाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: