News dekho specials
Garhwa

पेड़ से गिरकर किशोरी घायल, चल रहा इलाज

गढ़वा: पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जमडीहा गांव की रीमी कुमारी पिता स्व. अमिरका राम गुरुवार को पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि रीमी कुमारी गुलर के पेड़ पर चढ़कर बकरियों को खिलाने के लिए पत्तियां तोड़ रही थी। इस दौरान पेड़ की डाली टूट गई और वह गिरकर घायल हो गई। उसके कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर स्वजनों ने तुरंत उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य संबंधी ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: