पेड़ से टकराया कार, एक की मौत, तीन घायल

पेड़ से टकराया कार, एक की मौत, तीन घायल

author News देखो Team
1 Views

गढ़वा: गढ़वा अंबिकापुर मुख्य मार्ग एन एच 75 पर हूरदाग गांव के पास कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 लोग कार पर सवार लोग घायल हो गया। इस घटना में मृतक बिहार के वैशाली जिला के रामपुर कुम्हार कोल गांव निवासी शंभू प्रसाद सिंह का पुत्र संजीत कुमार 30 वर्ष है। जबकि इस घटना में घायल वैशाली जिला के सहदेई खुर्द गांव निवासी रामबिलास पासवान, बिहार के गया जिला निवासी अक्षय कुमार गुप्ता, बिहार जिला के सिवान गांव निवासी परवेज कुमार का नाम शामिल है।

घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से चारों को इलाज के लिए रंका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों का इलाज रंका चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि चारों लोग एक कार पर सवार होकर अंबिकापुर की ओर से अपने घर वैशाली की ओर जा रहे थे। उसी बीच हुरदाग गांव के पास आंख में झप्पी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए रंका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा संजीत को चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्म कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी देते परिजन पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी

रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आ रहा था संजीत
घटना के संबंध में परिजनो ने बताया कि संजीत रिश्तेदारी में शादी था। इस लिए वह शादी में शामिल होने अपने घर जा रहा था। बताया गया कि संजीत रायगढ़ में रहकर पेटी कॉन्टेकटर के रूप में कार्य करता है। उसके साथ बाकी अन्य लोग भी अपने अपने घर आ रहे थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: