News dekho specials
Sports

पूर्वी सिंहभूम ने 21 मेडल के साथ जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

गढ़वा: बंधन मैरिज हॉल में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम ने 7 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 21 मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। रांची जिला ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर, और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गढ़वा ने 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 10 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 19 मेडल जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि और गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने झारखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर पर मेडल जीतने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल में रांची के शत्रुंजय ने सोमनाथ चक्रवर्ती को 4-1 से हराकर खिताब जीता, जबकि महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने गढ़वा की अंजलि को हराकर स्टेट चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह, उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, और गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के प्रमुख सदस्यों ने विजेताओं को सम्मानित किया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

News dekho specials

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: