News dekho specials
Giridih

पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण का समापन सरिया प्रखंड में संपन्न

  • प्रशिक्षण का समापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में हुआ।
  • बच्चों के पोषण और वृद्धि निगरानी के सही तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई।
  • बच्चों के चार प्रमुख अधिकारों पर जानकारी दी गई।
  • पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत डाटा इंट्री और सत्यापन पर जोर दिया गया।

गिरिडीह: प्रखंड सभागार सरिया में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण का अंतिम दिन एवं समापन समारोह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला स्तरीय टीम द्वारा कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के पोषण और वृद्धि निगरानी को सही तरीके से करने के लिए वजन मशीन, इन्फेले मीटर और स्टोडियोमीटर के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई।

“बच्चों को उनके चार अधिकार—जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, और सहभागिता का अधिकार—के बारे में जागरूक करना जरूरी है,” जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कहा।

इसके साथ ही, पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत डाटा इंट्री, लाभुकों के आधार और मोबाइल नंबर का सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स किरण प्रसाद, कुमारी अंजू, सुचिता वीणा सोरेन समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़ें और स्थानीय खबरों से अपडेट रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: