प्रयागराज कुम्भ मेले में गढ़वा की महिला लापता, परिजन परेशान

प्रयागराज कुम्भ मेले में गढ़वा की महिला लापता, परिजन परेशान

author News देखो Team
1 Views

मुख्य बिंदु :

  • गढ़वा की 55 वर्षीय सूर्यमुखी कुंवर प्रयागराज कुम्भ मेले में लापता।
  • गाँव के अन्य 15-20 लोगों के साथ स्नान करने गई थीं।
  • राम घाट सेक्टर 3 और 5 के बीच में आखिरी बार देखी गईं।
  • परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस में सूचना दी।

क्या है पूरा मामला?

गढ़वा जिले के सोनपुरवा वार्ड 5 निवासी सूर्यमुखी कुंवर (55 वर्ष) प्रयागराज कुम्भ मेले में अपने परिजनों से बिछड़कर लापता हो गई हैं। वे 27 जनवरी 2025 को गाँव के अन्य लोगों के साथ कुम्भ मेले के लिए रवाना हुई थीं। 29 जनवरी 2025 को राम घाट सेक्टर 3 और 5 के बीच संगम में स्नान करने गई थीं, तभी से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

कौन-कौन थे साथ में?

सूर्यमुखी कुंवर गाँव के बीन टोला निवासी अजय गोंड, दीपक गोंड, कुन्दन गोंड, किशोर गोंड, मंटू गोंड सहित अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ कुम्भ मेले में पहुंची थीं। लेकिन स्नान के दौरान वे भीड़ में बिछड़ गईं और उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

कैसी दिखती हैं सूर्यमुखी कुंवर?

  • पोशाक : आसमानी साड़ी और उजला स्वेटर पहने हुई थीं।
  • रंग : सांवला
  • उम्र : 55 वर्ष

परिजन चिंतित, मदद की अपील

सूर्यमुखी कुंवर के परिजन अत्यंत चिंतित हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें देखे या उनके बारे में जानकारी दे सके तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

संपर्क करें :

मोबाइल नंबर : 8789889543

यदि किसी को भी सूर्यमुखी कुंवर के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया उनके परिजनों से संपर्क करें। झारखंड और गढ़वा की ताजा खबरों के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: