News dekho specials
Politics

राहुल के इंतजार में इंडिया गठबंधन, RJD ने खोला अपनी सीटों का पिटारा!

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जहां एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग तय हो चुकी है, वहीं इंडिया गठबंधन में अंदरूनी खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के झारखंड दौरे के बाद ही इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय होने की संभावना जताई जा रही है। 19 अक्टूबर को राहुल गांधी रांची में संविधान बचाओ सम्मेलन में शिरकत करेंगे, जिसके बाद गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर सीटों के बंटवारे की अंतिम घोषणा की जाएगी।

इंडिया गठबंधन में सीटों पर खींचतान

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच अभी सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, गठबंधन में प्रमुख घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पहले ही अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। आरजेडी झारखंड में 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रखता है, और यह फैसला झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया है। यह बैठक रांची स्थित आरजेडी कार्यालय में हुई, जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

लालू यादव करेंगे उम्मीदवारों का चयन

बैठक में यह भी तय हुआ कि इन 22 सीटों के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे। पार्टी ने लालू यादव को सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। इस मौके पर झारखंड आरजेडी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे।

आरजेडी की इस बैठक में संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. मनोज कुमार, अनीता यादव, रंजन यादव, रानी कुमारी, विक्रम यादव और राजकुमार यादव सहित अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।

राहुल गांधी की बैठक का इंतजार

अब सबकी नजरें राहुल गांधी की 19 अक्टूबर की यात्रा पर हैं, जिसमें उनके द्वारा इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि उनके झारखंड दौरे के बाद ही गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: