रांची: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन

रांची: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन

author News देखो Team
20 Views

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सी.पी. सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ रांची में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में भाग लिया। इस प्रदर्शन का आयोजन सनातन समाज, रांची महानगर के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने मोरहाबादी के बापू वाटिका से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राजभवन तक मार्च निकाला।

इस विरोध मार्च का उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से भी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उचित कदम उठाने की मांग की।

सी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और बांग्लादेश के हिंदू समाज को समर्थन देना चाहिए।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: