रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक किमी के दायरे में पोल्ट्री फार्म किए जाएंगे सील


कैसे फैला संक्रमण?

रांची में बर्ड फ्लू (Bird Flu) का खतरा बढ़ गया हैछह फरवरी को आईसीएआर-एनआएसएडीइएच भोपाल में भेजे गए बिरसा वेटरनरी कॉलेज पोल्ट्री फार्म के मुर्गों के सैंपल में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने झारखंड सरकार को सख्त एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए

क्या होंगे प्रशासनिक कदम?

संक्रमण की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसमें निम्नलिखित कदम शामिल हैं:

शनिवार को सभी संक्रमित पोल्ट्री नष्ट किए जाएंगे

रांची जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी हैशनिवार को एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्म के पक्षियों को मारने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पूरे इलाके को संक्रमणमुक्त किया जाएगा

‘न्यूज़ देखो’ अपडेट

रांची और झारखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें।

Exit mobile version