रांची में बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या, गिरफ्तार अपराधी ने किया सनसनीखेज खुलासा

रांची में बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या, गिरफ्तार अपराधी ने किया सनसनीखेज खुलासा

author News देखो Team
17 Views

#रांची — अनिल महतो हत्याकांड में नया मोड़, बदले की आग में ली गई अनिल टाइगर की जान:

  • बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
  • एक अपराधी गिरफ्तार, हत्या के पीछे बदले की साजिश का खुलासा
  • लोहरदगा के सुभाष जायसवाल हत्याकांड से जुड़ा है मामला
  • पीछे से सिर में गोली मारकर बदमाश फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
  • अनिल महतो टाइगर पहले आजसू में भी रह चुके थे

बदले की आग में हुई हत्या?

रांची में बुधवार को बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक अपराधी रोहित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रोहित वर्मा ने हत्या के पीछे का मकसद बताया, जिससे यह मामला बदले की भावना से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है

“गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में हुए सुभाष जायसवाल हत्याकांड में अनिल महतो टाइगर की संलिप्तता थी। इसी वजह से उसने बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई।”
चंदन सिन्हा, एसएसपी रांची

पुलिस के अनुसार, फरार अपराधी अमन सिंह की तलाश जारी है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है

पीछे से सिर में मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार, अनिल महतो टाइगर होटल में एक युवक के साथ बातचीत कर रहे थे। वह युवक करीब 20-25 मिनट तक वहां रहा और फिर चला गया। इसके बाद टाइगर अपने मोबाइल में व्यस्त हो गए

इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और पीछे से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े, और हमलावर फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उन्हें तुरंत रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

पहले आजसू में भी रह चुके थे अनिल टाइगर

अनिल महतो टाइगर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे। भाजपा से पहले वे आजसू पार्टी में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे

  • हाल ही में कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष चुने गए थे
  • सोमवार को टीके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल का पुनर्गठन हुआ था
  • राजनीतिक रूप से वे कई प्रभावशाली जिम्मेदारियां निभा चुके थे

न्यूज़ देखो — हर खबर पर रहेगी हमारी नजर

रांची हत्याकांड से जुड़ी हर ताजा अपडेट और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ। झारखंड में अपराध की हर हलचल पर हमारी पैनी नजर बनी रहेगी। हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

अपनी राय दें

अनिल महतो टाइगर की हत्या पर आपकी क्या राय है? क्या झारखंड में बढ़ते आपराधिक मामलों पर प्रशासन को और सख्ती बरतनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में दें, खबर को रेट करें और अधिक से अधिक शेयर करें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: