रंका कला मुखिया सविता गुप्ता के निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी सांत्वना

रंका कला मुखिया सविता गुप्ता के निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी सांत्वना

author News देखो Team
1 Views

गढ़वा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को रंका कला पंचायत की मुखिया सविता गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सविता गुप्ता के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

परिजनों को दिया भरोसा

पूर्व मंत्री ने मुखिया सविता गुप्ता के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पंचायत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि झामुमो पार्टी उनके साथ है और हर जरूरत पर सहायता प्रदान की जाएगी।

अन्य क्षेत्रीय दौरे भी किए

सविता गुप्ता के घर से लौटने के बाद श्री ठाकुर ने संगबरिया पंचायत के सचिव रघुवीर सिंह के घर जाकर उनका हालचाल लिया। हाल ही में ब्रेन हेमरेज के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया

दौरे के दौरान श्री ठाकुर ने झामुमो कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ खड़ा रहेगा।

मौके पर उपस्थित लोग

इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, आशीष गुप्ता, शंभू गुप्ता, शंभू यादव, रोशन पाठक, अनिल चंद्रवंशी, जैनुलाल्लाह अंसारी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव, वीरेंद्र साव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: