रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में 12 फरवरी को बंशीधर नगर में मेगा रक्तदान शिविर

रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में 12 फरवरी को बंशीधर नगर में मेगा रक्तदान शिविर

author News देखो Team
38 Views
  • रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन।
  • स्थान: बंशीधर नगर ट्रॉमा सेंटर, समय: 11 बजे दिन
  • मुख्य अतिथि: उपायुक्त शेखर जमुआर
  • अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं रेडक्रॉस के वरिष्ठ सदस्य रहेंगे उपस्थित।
  • नगरवासियों और रेडक्रॉस सदस्यों से रक्तदान में भाग लेने की अपील।

बंशीधर नगर में मेगा रक्तदान शिविर

गढ़वा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में 12 फरवरी को बंशीधर नगर ट्रॉमा सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट जन

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वा उपायुक्त श्री शेखर जमुआर उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रेडक्रॉस गढ़वा के चेयरमैन डॉ. एम.पी. गुप्ता और सचिव डॉ. जे.पी. सिंह शामिल होंगे।

नगरवासियों से रक्तदान की अपील

रेडक्रॉस के सभी सदस्य, बंशीधर नगर में निवास करने वाले नागरिक और नगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य इस रक्तदान शिविर में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

न्यूज़ देखो

गढ़वा जिले की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ। यहां आपको मिलेंगी हर जरूरी जानकारी सबसे पहले!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: