रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा रोड-चोपन रेल खंड पर नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन और स्थानीय थाने को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक रेलवे पुलिस के सहयोग से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

मृतक की पहचान जंगीपुर गांव निवासी रामानंद पाल के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ डब्लू पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल और बाइक भी बरामद किया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसर गया है। मां और बहन की हालत गंभीर है और वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जिससे परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस बीच थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: