Site icon News देखो

राजद नेता तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को आयेंगे रांची, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को रांची आयेंगे। रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही चुनाव से संबंधित सभी से विचार-विमर्श करेंगे।

मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे। वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रीय जनता दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श करेंगे।

“News देखो” वादा करता है कि झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर जरूरी और बड़ी खबर आप तक पहुंचाएगा। हमसे जुड़े रहें और चुनाव से संबंधित हर अपडेट के लिए हमारे साथ संपर्क में रहें।

Exit mobile version