News dekho specials
Garhwa

रमना: पति-पत्नी के विवाद में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

  • रमना थाना क्षेत्र में महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का किया प्रयास।
  • पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने उठाया यह कदम।
  • महिला का गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।
  • चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है।

घरेलू विवाद ने ली खतरनाक मोड़

गढ़वा जिला के रमना थाना क्षेत्र के रमना गांव में घरेलू विवाद के कारण एक महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में घायल महिला की पहचान मिठू यादव की पत्नी सरस्वती देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि किसी पारिवारिक विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महिला ने गुस्से में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने महिला को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

“महिला का समय पर इलाज शुरू हो जाने से उसकी हालत अब स्थिर है।”* – चिकित्सक

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र

घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाना समाज के लिए एक चिंता का विषय है। ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि मानसिक तनाव से गुजर रहे लोगों के लिए काउंसलिंग और जागरूकता अभियान कितना जरूरी है। ‘न्यूज़ देखो’ की टीम इस खबर से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाएगी, क्योंकि “हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र”

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: