सांप के काटने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल

सांप के काटने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल

author Sonu Kumar
13 Views

गढ़वा: गढ़वा जिले में सांप के काटने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में दहशत का माहौल है, और महिलाएं अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पहली घटना रमना थाना क्षेत्र के बागोदा गांव की है, जहां सुरेश साव की पत्नी फुलमतिया देवी (55 वर्ष) अपने खेत में धान काट रही थीं। अचानक एक सांप ने उनके हाथ में काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके हाथ में सांप के काटने का गहरा निशान है।

दूसरी घटना कांडी थाना क्षेत्र के पखनाहा गांव में हुई। गुड्डू चौधरी की पत्नी शारदा देवी (26 वर्ष) रास्ते से गुजर रही थीं, तभी उन्हें रास्ते में एक सांप दिखाई दिया। उन्होंने सांप को मरा हुआ समझकर फेंकने के लिए उठाया, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में भी महिला के हाथ में गंभीर घाव का निशान है।

दोनों ही मामलों में सांप के काटने से हुई घटनाओं ने गांव में लोगों को सतर्क कर दिया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: