News dekho specials
Giridih

साइंस वर्ल्ड गिरिडीह में टैलेंट सर्च प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 100 से अधिक विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

#गिरिडीह #TalentSearch #ScienceWorld | करियर मार्गदर्शन और प्रेरणा से भरा भव्य कार्यक्रम

  • साइंस वर्ल्ड, गिरिडीह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
  • 100 से अधिक प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्कॉलरशिप कार्ड से नवाजा गया
  • मुख्य अतिथि रहे पूर्व प्राचार्य मनोज रजक, विशिष्ट अतिथि में कई शिक्षा विशेषज्ञ
  • राष्ट्रीय स्तर के काउंसलर सुमन गुप्ता ने करियर पर दी गाइडेंस
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी व कंप्यूटर के शिक्षकों ने विषयों पर दिया विशेष व्याख्यान
  • 11 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ साइंस वर्ल्ड ने रचा इतिहास

उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा सम्मान समारोह

गिरिडीह। बरगंडा स्थित साइंस वर्ल्ड में आज टैलेंट सर्च प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर टैलेंट सर्च परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100+ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह के पूर्व प्राचार्य मनोज रजक और विशिष्ट अतिथि के रूप में गर्ल्स हाई स्कूल पचम्बा की प्रिंसिपल शमां परवीन, अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल दुम्मा के प्राचार्य विनोद कुमारराष्ट्रीय करियर काउंसलर सुमन गुप्ता उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को करियर के लिए मिला मूल्यवान मार्गदर्शन

सुमन गुप्ता ने विद्यार्थियों को दसवीं के बाद करियर विकल्प जैसे साइंस, कॉमर्स, पॉलिटेक्निक और आईटीआई की संभावनाओं पर चर्चा की।
मनोज रजक ने कहा:

“आज के युग में विज्ञान और तकनीक के बिना सफलता की कल्पना अधूरी है। समय की पाबंदी और अनुशासन विद्यार्थियों के सबसे बड़े हथियार हैं।”

प्राचार्य विनोद कुमार ने साइंस स्ट्रीम को आज भी सबसे सशक्त करियर माध्यम बताया, जबकि शमां परवीन ने कहा:

“टेन प्लस टू का समय करियर निर्माण का टर्निंग पॉइंट होता है। सोशल मीडिया से दूरी और पढ़ाई पर फोकस जरूरी है।”

विषय विशेषज्ञों ने दिए उपयोगी टिप्स

  • फिजिक्स एक्सपर्ट रवि रंजन: “सही गाइडेंस के साथ फिजिक्स बेहद आसान विषय है।”
  • केमिस्ट्री गुरु आसिफ सर: “केमिस्ट्री जीवन और व्यवहार से जुड़ा रोचक विषय है।”
  • गणित विशेषज्ञ संदीप सर: “मैथ्स एक व्यवहारिक विषय है—समझकर पढ़ा जाए तो कठिन नहीं है।”
  • कंप्यूटर शिक्षक श्लोक सर: “डिजिटल युग में कंप्यूटर साइंस अनिवार्य है।”
  • बायोलॉजी शिक्षक शाहिद सर: “बायोलॉजी स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ा अहम विषय है।”

साइंस वर्ल्ड की 11 वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न

संस्थान के निदेशक एवं अंग्रेजी शिक्षक रविंद्र विद्यार्थी ने बताया कि साइंस वर्ल्ड पिछले 11 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक बन चुका है।
यहां साप्ताहिक टेस्ट, समयबद्ध कोर्स, डेमो क्लासेस और रिवीजन सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाता है।

News dekho specials

उन्होंने बताया कि 7 दिन की डेमो क्लासेस के ज़रिए विद्यार्थी खुद संस्था की गुणवत्ता अनुभव कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को मिले सम्मान और स्कॉलरशिप

समारोह के दौरान सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्कॉलरशिप कार्ड प्रदान किए गए।
इन कार्ड्स के तहत विद्यार्थियों को कोर्स फीस में विशेष छूट दी जाएगी।

कार्यक्रम का शानदार संचालन और समापन

कार्यक्रम का संचालन श्लोक सर और अजय तरवे (काउंसलिंग हेड) ने किया।
पूनम जी (अकादमिक काउंसलर), संदीप सर, आसिफ सर, रवि रंजन सर, शाहिद सर, शिवानी कुमारी ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख और शिक्षकों ने बुके भेंट कर किया
कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की, और विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास की चमक साफ नजर आई।

न्यूज़ देखो : हर प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए

न्यूज़ देखो आपके आसपास की शिक्षा और करियर से जुड़ी हर प्रेरणादायक खबर लाता है।
हर छात्र की सफलता, हर संस्थान की उत्कृष्टता और हर अभिभावक की उम्मीद को हम शब्दों में पिरोते हैं।

पढ़ते रहें, जुड़े रहें और अपने सपनों को दिशा दें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: