#रांची – पर्व की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई सख्त:
- रांची में सरहुल और रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
- उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों संग किया शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण
- शहर के जुलूस मार्गों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी, मॉनिटरिंग तेज
रांची जिला प्रशासन ने कसी कमर
रांची जिला प्रशासन सरहुल और रामनवमी पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने 28 मार्च 2025 को विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण पूजा स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण
उपायुक्त ने शहर के प्रमुख पूजा स्थलों और जुलूस मार्गों का जायजा लिया, जिसमें शामिल हैं:
- शिव मंडप पूजा समिति, गाड़ी होटवार
- महावीर चौक, अपर बाजार
- मेडिकल चौक मंदिर, रांची
- तपोवन मंदिर
- सरना टोली हातमा और सरना स्थल हातमा
- सिरम टोली सरना स्थल
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
“न्यूज़ देखो” – हर खबर पर रहेगी हमारी नजर
क्या रांची जिला प्रशासन की ये तैयारियां सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मदद करेंगी? आपकी राय क्या है? नीचे कमेंट करें और इस खबर को रेट करें।
रांची समेत पूरे झारखंड की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए “न्यूज़ देखो” से जुड़े रहें, क्योंकि हर खबर पर रहेगी हमारी नजर!