सोन नदी में नहाने के क्रम में दो सगे भाई-बहन की मौत

सोन नदी में नहाने के क्रम में दो सगे भाई-बहन की मौत

author Sonu Kumar
1 Views

केतार: प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरगड़ा गांव निवासी उपेंद्र चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और 7 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की मौत गुरुवार को सोन नदी में डूबने से हो गई।

जानकारी के अनुसार, भाई-बहन दोनों स्कूल में छुट्टी के बाद नहाने के लिए सोन नदी गए थे। लेकिन नदी में अधिक पानी होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने जल्दी ही परिजनों को सूचना दी।

खबर सुनते ही परिजन और स्थानीय लोग सोन नदी में उतरकर खोजबीन करने लगे। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों का शव बाहर निकाला गया। यह दुःखद घटना पूरे गांव में तेजी से फैल गई, और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सूचना मिलने पर स्थानीय हरिहरपुर ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर गई है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: