गिरिडीह समाचार

  • Giridih

    गिरिडीह में कटी प्रश्नपत्र की सील: पेपर लीक में ‘ब्लेड-से-कट’ का खुलासा, 10 गिरफ्तार

    गिरिडीह में ट्रक से प्रश्नपत्र निकालकर किया गया था लीक। मुख्य आरोपी एक मजदूरी करने वाला छात्र निकला। अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी, पुलिस ने आरोपियों के नाम जारी किए। JSSC-CGL पेपर लीक मामले में जांच जारी। डीजीपी ने कहा – भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाएगा। गिरिडीह में ट्रक से पेपर निकालकर किया गया लीक रांची:- झारखंड पुलिस ने मैट्रिक परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले का खुलासा कर दिया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि यह मामला गिरिडीह जिले से जुड़ा है, जहां एक ट्रक से प्रश्नपत्र उतारने के दौरान एक युवक ने ब्लेड से सील काटकर…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    हजारीबाग रोड: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत

    सरिया रेलवे स्टेशन फाटक के पास युवक का शव मिला रेल से कटने के कारण सिर धड़ से अलग पाया गया प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी हजारीबाग रोड रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत गिरिडीह, झारखंड: हजारीबाग रोड सरिया रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह रेलवे फाटक के निकट पोल नंबर 346/5 एफ पर युवक का सिर कटा धड़ पाया गया। आत्महत्या या हादसा? पुलिस कर रही जांच प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल पर जयदेव वर्मा का पार्थिव शरीर गांव लाया गया

    बेंगाबाद के हरला पंचायत निवासी जयदेव वर्मा का बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में निधन विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने त्वरित पहल कर पार्थिव शरीर गांव पहुंचाने की व्यवस्था की परिवार को सरकारी सहायता दिलाने हेतु विधायक ने दिए निर्देश विधायक ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल पर जयदेव वर्मा का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा गिरिडीह, झारखंड: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल पर हरला पंचायत निवासी जयदेव वर्मा के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नईटांड़ लाया जा रहा है। जयदेव वर्मा का निधन बेंगलुरु में एक सड़क…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    गिरिडीह में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

    गिरिडीह पुलिस ने जमुआ के चपरयामो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन देसी पिस्तौल बनाने के आरोप में 6 अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार के मुंगेर जिले के भी निवासी शामिल छापेमारी में पुलिस को पिस्तौल निर्माण से जुड़ी सामग्री मिली ATS झारखंड और बंगाल STF की संयुक्त कार्रवाई गिरिडीह में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ गिरिडीह पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चपरयामो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने रविवार शाम 4 बजे पपरवाटांड स्थित कार्यालय में पत्रकारों को…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    गिरिडीह में सांसद कक्ष का उद्घाटन, अब आसानी से मिल सकेंगे डॉ. सरफराज अहमद

    राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद का कार्यालय समाहरणालय परिसर में शुरू। जनता को मिलेगी सुविधा, अब सांसद से मिलने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर। प्रतिनिधि करेंगे शिकायतों का समाधान और सांसद व अधिकारियों से पहल कराएंगे। उपायुक्त और एसपी की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन। पहले से मौजूद सांसद कार्यालय के साथ अब राज्यसभा सांसद का भी कक्ष उपलब्ध। गिरिडीह में सांसद कक्ष का शुभारंभ गिरिडीह के लोगों को अब राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद से मिलने के लिए अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार को समाहरणालय परिसर में सांसद कक्ष का उद्घाटन किया गया, जिससे आम जनता…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    गिरिडीह: एलआईसी कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, गिरिडीह में गूंजे मांगों के नारे

    एलआईसी के सभी कार्यालयों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन। गिरिडीह शाखा कार्यालय में कर्मचारियों ने गेट पर धरना दिया और नारेबाजी की। तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की बहाली और अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता की मांग। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शर्मा और नेतृत्व धर्म प्रकाश ने किया। दर्जनों कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। एलआईसी कार्यालय में भोजनावकाश के पहले एक घंटे की हड़ताल अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाह्न पर एलआईसी के सभी कार्यालयों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। इसके तहत गिरिडीह शाखा कार्यालय में…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    प्रसिद्ध छड़ उत्पादन कंपनी शिवम स्टील समूह के 3 फैक्ट्रियों और घर में GST की टीम ने की छापेमारी

    शिवम स्टील समूह के उद्नाबाद स्थित 3 फैक्ट्रियों और घर में GST की बड़ी छापेमारी हुई। कार्रवाई में पटना और झारखंड के GST अधिकारियों के साथ CRPF के जवान भी शामिल थे। ऑफिस को सील कर सभी कर्मियों और गार्ड के मोबाइल जब्त कर लिए गए। छापेमारी के दौरान GST चोरी से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। शिवम स्टील के मालिक विनोद, प्रमोद और शंभु अग्रवाल के मोबाइल भी बंद मिले। प्रसिद्ध छड़ उत्पादन कंपनी शिवम स्टील समूह के उद्नाबाद स्थित तीन फैक्ट्रियों और शहर के बाभनटोली स्थित दो बड़े आलीशान घरों में GST विभाग की बड़ी छापेमारी हुई।…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    देवरी प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और जनता के साथ महत्वपूर्ण बैठक। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कर्मचारियों की अनियमितता और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी। शौचालय, लाइट और पेयजल जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश। जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी! बैठक का आयोजन देवरी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। बैठक में कई जनशिकायतें सामने आईं, जिनमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की अनियमितता, शौचालय, लाइट, और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी शामिल…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    गिरिडीह: प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

    गिरिडीह के प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को दी गई स्वच्छता की सीख। हाथों की सफाई और स्वास्थ्य संरक्षण पर जोर। शिक्षकों और कर्मियों की सक्रिय भागीदारी। स्वच्छता के प्रति जागरूकता गिरिडीह सदर प्रखंड के पांडेयडीह, सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में सोमवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया, जिससे वे साफ-सफाई के प्रति सजग हो सकें। हाथों की सफाई पर विशेष बल विद्यालय के प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा: “निरोग रहना स्वस्थ समाज…

    आगे पढ़िए »
  • Giridih

    गिरिडीह: बरियारपुर गांव से अलग अलग मामलों में फरार दो वारंटी गिरफ्तार

    बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को पकड़ा। आरोपियों शनिचर साव और शंकर साव के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था। थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने दल-बल के साथ कार्रवाई कर दोनों को घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया। गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शनिचर साव और शंकर साव को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने वारंट जारी किया था, लेकिन वे लंबे समय से फरार…

    आगे पढ़िए »
Back to top button
error: