// // Garhwa News से जुड़ि ताज़ा खबरें - झारखंड के समाचार » Page 119 of 157 »

ब्रेकिंग न्यूज: गढ़वा मंडल कारा का कर्मी गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप

हाइलाइट्स : गढ़वा जेल कर्मी पर संगीन आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार गढ़वा पुलिस ने सोमवार को मंडल कारा के एक कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान अशोक कुमार (पुत्र – महावीर राम) के रूप में हुई है, जो गढ़वा मंडल कारा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पीड़िता […]

गढ़वा के पुरानी बाजार में जर्जर बिजली पोल बना खतरा, प्रशाशन से जल्द कार्रवाई की मांग

हाइलाइट्स : पुरानी बाजार में जर्जर बिजली पोल बना हादसे का इंतजार गढ़वा शहर के पुरानी बाजार में एक बिजली पोल लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा […]

गढ़वा: बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

हाइलाइट्स: रिश्तेदार के साथ बाइक पर जा रही थी महिला गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के डुमरसोता गांव के समीप एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रूना देवी (पति – परशुराम चौधरी) के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत […]

गढ़वा: मां की डांट से नाराज होकर महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

हाइलाइट्स: मां की डांट से आहत होकर उठाया कदम गढ़वा: चिनियां थाना क्षेत्र के तहले गांव में रविवार को एक महिला ने मां की डांट से आहत होकर कीटनाशक खा लिया। महिला की पहचान स्व. बनारसी कोरवा की पुत्री शांति देवी के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती […]

मेराल: शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, महिला गंभीर रूप से घायल

हाइलाइट्स: शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसे गंभीर चोटें आईं। घटना रविवार की बताई जा रही है। घायल महिला फुलवंती देवी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति शराब […]

गढ़वा में सड़क हादसा: स्कूटी से गिरकर पुलिसकर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

हाइलाइट्स: सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल गढ़वा : एनएच 75 गढ़वा – मुड़ीसेमर मार्ग पर मेराल बाजार के समीप स्कूटी से गिरकर पुलिसकर्मी शाहिद हुसैन घायल हो गया। वह बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल […]

इस सप्ताह “कॉफ़ी विद एसडीएम” में दिव्यांगजन होंगे विशेष मेहमान

हाइलाइट्स: दिव्यांगजनों के लिए विशेष सत्र गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा संचालित “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम में इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के दिव्यांगजन विशेष मेहमान होंगे। यह आयोजन 5 मार्च को सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक अनुमंडल कार्यालय में होगा। एसडीओ ने बताया कि इस अनौपचारिक संवाद सत्र में दिव्यांगजन अपने परिजन […]

गढ़वा: श्री चरण पादुका स्थापना दिवस पर विशेष पूजा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

हाइलाइट्स: श्री चरण पादुका स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन गढ़वा जिले के भगवान महावराह पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम, मरहटिया में 5 मार्च को श्री चरण पादुका स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-पाठ और आरती के साथ सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह फेरी आश्रम से निकलकर […]

गढ़वा: राधिका नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का एसडीओ संजय कुमार ने किया उद्घाटन

हाइलाइट्स: आंखों की रोशनी लौटाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य – एसडीओ संजय कुमार गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित राधिका नेत्रालय में रविवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राधिका नेत्रालय के संस्थापक डॉ. सुशील कुमार, वरिष्ठ […]

पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान योजना में दो लाख से अधिक लाभुक अयोग्य

हाइलाइट्स: पलामू प्रमंडल में सामने आई गड़बड़ी झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन कार्य जारी है। इस प्रक्रिया में पलामू प्रमंडल में 2 लाख 5 हजार 684 लाभुकों को अयोग्य करार देकर सूची से हटा दिया गया। पलामू जिले में 95,684 लाभुकों, गढ़वा में 70,000 लाभुकों और लातेहार में 40,000 लाभुकों […]

गढवा: भगलपुर टंडवा में ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के मासिक सत्संग का आयोजन

हाइलाइट्स: सत्संग में ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की शिक्षाओं का प्रचार गुरु भाई गुप्त प्रसाद गुप्ता जी के निवास स्थान पर आयोजित मासिक सत्संग में भक्तों ने ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर धूप-दीप निवेद किया। शंख ध्वनि के साथ “बंदे पुरुषोत्तम की जय” का उद्घोष किया गया। सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन, आरती […]

सिक्किम के नामची में गढ़वा के युवाओं ने बढ़ाया झारखंड का मान

हाइलाइट्स: गढ़वा टीम को मिला सम्मान नेहरू युवा केंद्र नामची (माई भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के पांच जिलों से 27 युवा प्रतिभागी शामिल हुए। गढ़वा जिला से टीम लीडर मोहित कुमार चौधरी, सोनू कुमार मधेशिया, सुषमा कुमारी, वंदना कुमारी और सुशीला कुमारी ने प्रतिनिधित्व किया। इन्हें नामची के ऑफिसर्स क्लब में मुख्य […]

दिवंगत पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा को श्रद्धांजलि: JJA का होली मिलन समारोह रद्द

हाइलाइट्स: पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्षरत जेजेए झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) हमेशा पत्रकारों के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके हितों की रक्षा करना है। हर साल की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित करने का […]

CAG रिपोर्ट पर सत्येंद्रनाथ तिवारी का हमला – ‘कोई ऐसा सेक्टर बताएं जहां घोटाला नहीं’

हाइलाइट्स : ‘हर सेक्टर में घोटाले, भ्रष्टाचार चरम पर’ – सत्येंद्रनाथ तिवारी झारखंड विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला। भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि— “कोई एक ऐसा सेक्टर बताएं, जहां घपला-घोटाला नहीं हुआ हो। हर जगह भ्रष्टाचार चरम पर है। […]

महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराध पर सख्त हुई पुलिस, एक हफ्ते का अल्टीमेटम

हाइलाइट्स : पुलिस ने महिला एवं बाल अपराध पर कसा शिकंजा पलामू प्रमंडल में महिला एवं बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया है। पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान से जुड़ी रिपोर्ट जल्द पूरी करने और लंबित पर्यवेक्षण टिप्पणी को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल आईजी सुनील भास्कर ने […]

रक्तदान से नई जिंदगी: सोनू कुमार ने थैलेसीमिया पीड़ित युवती को दिया जीवनदान

हाइलाइट्स : थैलेसीमिया पीड़ित युवती को मिला नया जीवन पलामू। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कोशियार गांव निवासी अस्मुदीन अंसारी की 12 वर्षीय पुत्री शाहिदा खातून गंभीर थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित है। उसकी हालत बिगड़ने पर रक्त की तुरंत जरूरत थी। जैसे ही यह खबर समाजसेवी सोनू कुमार को मिली, वे बिना देरी किए […]

मेराल प्रखंड और करकोमा पंचायत में विकास योजनाओं की समीक्षा, एसडीओ ने दिए सख्त निर्देश

हाइलाइट्स : मेराल प्रखंड में योजनाओं की समीक्षा गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड और करकोमा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। मेराल प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सतीश भगत और अन्य अधिकारियों […]

गढ़वा में भाजपा संगठन पर्व को लेकर बैठक संपन्न, मंडल व जिला चुनाव पर चर्चा

हाइलाइट्स : संगठन पर्व को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह गढ़वा में भाजपा संगठन पर्व के तहत उत्सव गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत […]

गढ़वा: कृषि विज्ञान केंद्र में संविदा कर्मियों की तालाबंदी, नियमितीकरण की मांग तेज

हाइलाइट्स : तालाबंदी के पीछे क्या है कारण? गढ़वा में कृषि विज्ञान केंद्र के संविदा कर्मियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने 27 फरवरी 2025 से तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन को 17 फरवरी 2025 को सूचना दी गई थी। वैज्ञानिक सह प्रधान ने भी दिया लिखित पत्र […]

गढ़वा प्रतिबंधित मांस मामला: 9 मजदूर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी

हाइलाइट्स : गिरफ्तार मजदूरों के नाम आए सामने गढ़वा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बंगाल के दिनाजपुर निवासी सैरुल हक, फारूक इस्लाम, महेफ़िजूल हक, आलम शेख, नसीरुद्दीन मोहम्मद, नूर इस्लाम, मो. फिरोज शेख, शहाबुद्दीन समजेद शेख को गिरफ्तार किया है। ये सभी शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर […]

🔔

Notification Preferences

error: