बसपा में बड़ी टूट, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा और विरेंद्र साव सहित कई लोग झामुमो में शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो का दामन थामा गढ़वा: झारखंड की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी और चतरा के लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र साव सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने बसपा छोड़कर […]

झारखंड चुनाव: 12 दिन में 57.66 करोड़ कैश और माल जब्त, सबसे ज्यादा आचार संहिता उल्लंघन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में काले धन, अवैध सामग्री और अन्य संसाधनों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने शनिवार को ‘निर्वाचन सदन’ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले 12 दिनों में चुनावी क्षेत्र में कुल 57 करोड़ 66 लाख की नकदी […]

पलामू: ओबीसी एकता अधिकार मंच में 500 कार्यकर्ताओं का समर्थन, ब्रह्मदेव प्रसाद को मिला भरपूर समर्थन

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी एकता अधिकार मंच के अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद के चुनाव कार्यालय में आज भाजपा, आरजेडी और बसपा के करीब 500 कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मंच का समर्थन किया। इस अवसर पर, मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें […]

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं कोर्ट कर्मियों का प्रशिक्षण, आदर्श आचार संहिता का पालन अनिवार्य

श्री बंशीधर नगर: आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जिन पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों, और कोर्ट के कर्मियों ने प्रारंभिक प्रशिक्षण नहीं प्राप्त किया था, उन्हें दूसरे चरण में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व भवनाथपुर के पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने किया, जिनकी देखरेख में […]

पांकी में कमल का फिर से खिलेगा फूल: डॉ. शशि भूषण मेहता का दावा

पलामू, सतबरवा: झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही भाजपा ने अपने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को सतबरवा प्रखंड के धावाडीह अधमनिया टोला में भाजपा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी चार पंचायतों के बूथ स्तर के […]

डमी प्रत्याशी नहीं बनेंगे आसान खेल: सख्त निगरानी और कार्रवाई का दावा

गढ़वा: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। स्क्रूटनी की प्रक्रिया 28 अक्तूबर को होगी, जिसके बाद से निर्वाचन आयोग ने डमी प्रत्याशियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) […]

झारखंड का महासंग्राम: महागठबंधन की कलह और बीजेपी की बल्ले-बल्ले

News देखो analysis: झारखंड में इस बार का विधानसभा चुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर के साथ-साथ आपसी कलह से मतदाताओं में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई प्रमुख सीटों पर गठबंधन के आंतरिक संघर्ष का फायदा बीजेपी को […]

महागठबंधन में दरार, पलामू में चुनावी तकरार – झारखंड महासंग्राम का ये है असली प्रहार!

पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर उठी दरार ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के बीच समझौता कर छह सीटें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को दी गईं थीं, वहीं कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस और […]

मंदीप मलाह ने झारखंड पार्टी से किया नामांकन, समर्थकों के साथ विशाल जनसभा का आयोजन

गढ़वा: आगामी चुनावों को देखते हुए मंदीप मलाह ने झारखंड पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे। सभा का माहौल जोशीला और उत्साहपूर्ण था, और लोग मंदीप मलाह के समर्थन में नारे लगा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए […]

जेएलकेएम पार्टी से सोनू यादव ने किया नामांकन

गढ़वा: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम पार्टी के उम्मीदवार सोनू यादव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ पार्टी के नेता, समर्थक, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर सोनू यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास को नई गति देना […]

गढ़वा की तस्वीर बदलने के लिए करें मतदान: मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर

गढ़वा: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री और गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को अपने आवास पर एक विशेष समारोह के दौरान गढ़वा में 300 से अधिक लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता दिलाई। इनमें मेराल दक्षिणी जिला परिषद […]

सेवा ही विचार और सेवा ही कर्म: डॉ. एम एन खान

गढ़वा: गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से AIMIM प्रत्याशी डॉ. एम एन खान ने भव्य नामांकन के बाद जनता को संबोधित करते हुए अपनी नीतियों और संकल्प को विस्तार से प्रस्तुत किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा, “यह विचारधारा की लड़ाई है, और हमारा कर्तव्य है कि हम जनसेवा के माध्यम से इस विचारधारा को आगे […]

सादगी और संकल्प के साथ सुधीर कुमार चंद्रवंशी का नामांकन: बिश्रामपुर की तकदीर बदलने का वादा

बिश्रामपुर, पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पूरी सादगी और संकल्प के साथ नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने बिश्रामपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहां “जनता की आवाज” बनने के लिए आए हैं और जनता […]

एआईएमआईएम पार्टी से डॉ. एम. एन. खान ने किया नामांकन दाखिल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी से डॉ. एम. एन. खान ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। डॉ. खान ने इस मौके पर अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचकर चुनाव लड़ने की घोषणा की और जनता की समस्याओं के समाधान का वादा किया। डॉ. एम. एन. खान ने मीडिया से […]

बड़ा झटका: उमाशंकर अकेला सपा में हुए शामिल, कांग्रेस पर गंभीर आरोप, जल्द ददई दुबे भी छोड़ सकते हैं पार्टी

पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में बरही विधायक उमाशंकर अकेला का नाम नहीं होने से बवाल मच गया है। अपने टिकट कटने से आक्रोशित उमाशंकर अकेला ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने का फैसला लिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने पलामू में सपा की सदस्यता ग्रहण […]

बिश्रामपुर में कांग्रेस का बड़ा दांव: सुधीर कुमार चंद्रवंशी बनाम ददई दुबे

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने बिश्रामपुर सीट पर बड़ा राजनीतिक बदलाव करते हुए लंबे समय से पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक ददई दुबे का टिकट काटकर सुधीर कुमार चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया है। यह निर्णय पार्टी के भीतर और स्थानीय राजनीति में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि […]

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अपनी नई सूची जारी की, जिसमें 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इस सूची में कई पुराने नेताओं के टिकट काट दिए गए हैं, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति बन गई है। ताजा सूची के अनुसार, डाल्टनगंज से पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को अब आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। पहले उनके नाम को लेकर असमंजस था, लेकिन अब उन्हें अंतिम रूप से पार्टी […]

केएन त्रिपाठी बने कांग्रेस के उम्मीदवार, पर बिना आधिकारिक घोषणा!

पलामू: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने गुरुवार को डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। त्रिपाठी ने दो सेटों में नामांकन पत्र जमा किए, जिसमें उन्होंने खुद को इंडियन नेशनल कांग्रेस का प्रत्याशी बताया। हालांकि, इस […]

भवनाथपुर में गरजे केशव प्रसाद मौर्या – ‘कमल खिलेगा, भ्रष्टाचार मिटेगा!’

गढ़वा: आज भवनाथपुर के राजनीतिक तापमान में एक नई ऊर्जा देखने को मिली, जब भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप शाही के नामांकन के अवसर पर आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जोरदार भाषण दिया। उन्होंने झारखंड की झामुमो सरकार पर जमकर हमला बोला और इसे “भ्रष्ट” करार दिया। मौर्या ने […]

तूफान दाना से ज़्यादा घातक है हेमंत की सरकार – शिवराज का तीखा हमला

झारखंड में 2024 के विधानसभा चुनावों की तारीखें सामने आते ही राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि हेमंत सरकार चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी अधिक विनाशकारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह […]

🔔

Notification Preferences

error: