तिसरी में नियमों का उल्लंघन करने वाले पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील किया गया

तिसरी में नियमों का उल्लंघन करने वाले पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील किया गया

author Surendra Verma
1 Views

तिसरी: सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने शुक्रवार को तिसरी में स्थित पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया। यह कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करने के कारण की गई। सिविल सर्जन संत मेरिस विद्यालय के पास स्थित पाटलावती अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां उन्हें पता चला कि महिला कलावती देवी का अल्ट्रासाउंड बिना चिकित्सक की उपस्थिति में किया जा रहा था।

सिविल सर्जन को देखकर अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति तुरंत अपना मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, मोबाइल, कीबोर्ड और व्हीलचेयर जब्त कर ली गई।

सिविल सर्जन डॉ. मिश्रा ने बताया कि पाटलावती अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस तो था, लेकिन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। बिना योग्य चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड किया गया और अल्ट्रासाउंड रूम में आवश्यक आईसी (इन्फेक्शन कंट्रोल) की व्यवस्था भी नहीं थी, जो नियम का उल्लंघन है। इस दौरान तिसरी के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवव्रत, प्रवीण कुमार, एएसआई कोलेश्वर राम, प्रशांत कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।


स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।

‘News देखो’ के साथ बने रहें, हम आपको हर अहम खबर से अवगत कराएंगे!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: