एनएच-23 पर मकर संक्रांति के दूसरे दिन दर्दनाक हादसा, हाईवा की टक्कर से पिकअप सवार चार की मौत

एनएच-23 पर मकर संक्रांति के दूसरे दिन दर्दनाक हादसा, हाईवा की टक्कर से पिकअप सवार चार की मौत

author News देखो Team
105 Views
#भरनो #गुमला #सड़क_हादसा : तिलकुट बेचने जा रहे पिकअप सवारों को हाईवा ने मारी पीछे से टक्कर, दो की हालत गंभीर।

मकर संक्रांति के दूसरे दिन गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-23 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार अहले सुबह भड़गांव के समीप तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पीछे से एक छोटी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक व घायल रांची के निवासी बताए जा रहे हैं, जो तिलकुट बेचने के लिए रांची से गुमला की ओर जा रहे थे।

Join WhatsApp
  • एनएच-23 गुमला–रांची मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।
  • भड़गांव के समीप हाईवा ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर।
  • चार लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
  • सभी मृतक व घायल रांची के रहने वाले
  • घायल सिसई से रिम्स रांची रेफर
  • हादसे के बाद हाईवा चालक के खिलाफ आक्रोश

भरनो (गुमला)। मकर संक्रांति पर्व के दूसरे दिन गुरुवार अहले सुबह करीब 5 बजे एनएच-23 गुमला–रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक हाईवा वाहन ने पीछे से एक छोटी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

तिलकुट बेचने जा रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक छोटी पिकअप में सवार होकर रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

हाईवा चालक को लेकर आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हाईवा वाहन और चालक के प्रति भारी रोष देखा गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन रांची से भरनो के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यूज़ देखो: तेज रफ्तार बनी काल

एनएच-23 पर लगातार हो रहे सड़क हादसे तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं। मकर संक्रांति जैसे पर्व के दौरान यह हादसा कई परिवारों के लिए अपूरणीय दुख बन गया। सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा

तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सतर्क करें।
इस खबर को साझा करें, ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ सके।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: