सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

author Sonu Kumar
31 Views

शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों भाई, शराब के नशे में कार चलाने की आशंका

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडई मुख्य सड़क पर स्थित बाना गांव के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल और कार की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।

मृतकों की पहचान गोंदा गांव निवासी अच्छे लाल विश्वकर्मा के पुत्रों के रूप में की गई है। सबसे छोटे भाई पंकज विश्वकर्मा (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंझले भाई विवेकानंद विश्वकर्मा (35 वर्ष) ने इलाज के दौरान डाल्टनगंज सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं सबसे बड़े भाई अंबिका विश्वकर्मा (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार तीनों भाई लवाही गांव स्थित अपनी बहन के घर एक शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाना गांव के समीप डीलर धर्मेंद्र चंद्रवंशी के घर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार डंडई निवासी उदय विश्वकर्मा की बताई जा रही है, जो मेराल की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में शराब की बोतलें मौजूद थीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 3 / 5. कुल वोट: 5

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: