उग्रवादियों का तांडव : लातेहार में 5 हाईवा को जलाया, चालकों के साथ मारपीट और फायरिंग

उग्रवादियों का तांडव : लातेहार में 5 हाईवा को जलाया, चालकों के साथ मारपीट और फायरिंग

author Sonu Kumar
30 Views

गढ़वा  लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास मंगलवार रात उग्रवादियों ने आतंक का माहौल बना दिया। तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्ट कर रहे पांच हाईवा वाहनों को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना में सभी हाईवा पूरी तरह जलकर खाक हो गए। चालकों ने बताया कि 10-12 की संख्या में पहुंचे उग्रवादियों ने हाईवा को रोका, चालकों को नीचे उतारा और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उन्होंने वाहनों में आग लगा दी। आतंक का माहौल बनाने के लिए अपराधियों ने करीब 15-20 राउंड फायरिंग भी की। जेपीसी (झारखंड प्रस्तुत कमिटी) नामक उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है।

हाईवा चालकों ने बताया कि हमलोग कुसमाही साइडिंग से कोयला अनलोड कर तुबेद कोल माइंस लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हेरहंज पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से कई खोखा बरामद किया है। माना जा रहा है कि लेवी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: