एनएच-320G चौड़ीकरण परियोजना में मुआवजा कैम्प से भुगतान की अद्यतन स्थिति जारी

एनएच-320G चौड़ीकरण परियोजना में मुआवजा कैम्प से भुगतान की अद्यतन स्थिति जारी

author Birendra Tiwari
1 Views
#सिमडेगा #NH320G #मुआवजा_भुगतान : भूमि अधिग्रहण मामलों में ₹7.43 लाख स्वीकृत, ₹6.84 लाख का भुगतान पूर्ण

सिमडेगा जिले में एनएच-320G (किमी 122.700 से 180.00) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान कैम्प से संबंधित अद्यतन स्थिति जारी की गई है। यह परियोजना हाटगामहरिया–मनोहरपुर–आनंदपुर एवं बानो–कोलेबिरा पथ खंड से जुड़ी है। जिला भू-अर्जन कार्यालय, सिमडेगा द्वारा 03 जनवरी 2026 की तिथि तक के आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं।

Join WhatsApp
  • एनएच-320G चौड़ीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी।
  • कुल 676 भूमि अधिग्रहण मामले चिन्हित।
  • 6 मामलों में मुआवजा भुगतान हेतु आवेदन प्राप्त।
  • सभी 6 प्रकरणों का सत्यापन पूर्ण।
  • कुल स्वीकृत मुआवजा राशि ₹7,43,704।
  • अब तक ₹6,84,461 का भुगतान किया जा चुका।

जारी विवरण के अनुसार परियोजना अंतर्गत कुल 676 भूमि अधिग्रहण मामले चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 6 मामलों में मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जिन सभी का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। सत्यापन उपरांत ₹7,43,704 की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई, जिसमें से ₹6,84,461 का भुगतान संबंधित लाभुकों को किया जा चुका है

बैंक खाता त्रुटि के कारण दो मामले लंबित

प्रशासन द्वारा बताया गया कि दो मुआवजा धारकों के बैंक खातों में तकनीकी त्रुटि पाए जाने के कारण शेष राशि का भुगतान फिलहाल लंबित है। संबंधित खातों की त्रुटि दूर किए जाने के बाद नियमानुसार शेष राशि का भुगतान शीघ्र किया जाएगा।

दस्तावेज अपूर्ण मामलों में रैयतों को निर्देश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन भूमि अधिग्रहण मामलों में अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं अथवा दस्तावेज अपूर्ण हैं, उन संबंधित रैयतों को शीघ्र आवश्यक कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह ने सभी अंचल कार्यालयों एवं भू-अर्जन कर्मियों को निर्देशित किया है कि:

लंबित प्रकरणों का निपटारा समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना कार्य के साथ-साथ रैयतों के अधिकारों की भी रक्षा हो सके।

न्यूज़ देखो : प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित रैयतों से अपील की है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जिससे एनएच-320G चौड़ीकरण परियोजना के तहत मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण की जा सके।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

सिमडेगा

🔔

Notification Preferences

error: