
#गौरव #उषारानी_टॉपर — राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा ने बढ़ाया लातेहार का मान
- झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित, 95.62% छात्र हुए पास
- राजमहल के देव तिवारी 481 अंकों के साथ राज्य टॉपर घोषित
- राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ की उषा रानी को 463 अंक मिले
- पांचवां स्थान साझा करने वाली उषा ने जिले को राज्य स्तर पर दिलाई पहचान
- उषा रानी की सफलता से पूरे बालूमाथ क्षेत्र में खुशी का माहौल
उषा रानी की उपलब्धि से लातेहार जिला गौरवान्वित
बालूमाथ (लातेहार)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मंगलवार को 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया। इस बार पूरे राज्य में 95.62% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इसी बीच राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ की छात्रा उषा रानी ने 463 अंक प्राप्त कर राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
उषा रानी ने झारखंड टॉप-10 सूची में अपना स्थान बनाकर बालूमाथ और लातेहार जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनके साथ राज्य के दो और छात्रों ने भी 463 अंक प्राप्त कर पांचवां रैंक साझा किया है।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट (2025)
रैंक | छात्र का नाम | अंक | विद्यालय |
---|---|---|---|
1 | देव तिवारी | 481 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
2 | प्रेरणा कुमारी | 470 | आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा |
3 | सूरज कुमार दास | 466 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
3 | कुमारी ऋतम्वारा | 466 | उत्क्रमित (+2) उच्च विद्यालय, कुम्हरलालो |
4 | श्रेया आनंद | 464 | आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा |
5 | उषा रानी | 463 | राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ |
5 | अनन्य पाल | 463 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
5 | शिवानी कुमारी | 463 | डॉ एएन +2 हाई स्कूल, कैरो, लोहरदगा |
6 | तनु प्रिया शाही | 461 | आरएन शाही प्रोजेक्ट +2 एच/एस, गोविंदपुर |
7 | स्वीटी बरनवाल | 460 | उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केंदुआदेवीपुर |
7 | आयुषी कुमारी | 460 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
7 | तन्नु कुमारी | 460 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
7 | लीपा गराई | 460 | एलबीएस +2 हाई स्कूल, जयपुरा |
7 | शान प्रताप सिंह | 460 | सेंट जेवियर्स कॉलेज |
7 | आलोक कुमार दास | 460 | यूपी +2 बीपी हाई स्कूल, भैया |
8 | अभिया शर्मा | 459 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
8 | मीनू पॉल | 459 | तारामणि मेमोरियल +2 एच/एस, कराडुबा, घाटशिला |
9 | रईस शेख | 458 | राजकीय +2 विद्यालय, सोनारायथारी |
10 | तृषा प्रमाणिक | 457 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
पूरे बालूमाथ क्षेत्र में खुशी की लहर
उषा की सफलता से राजकीय इंटर कॉलेज बालूमाथ में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, सहपाठियों और गांव के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उषा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है।
“मेरे इस सफर में मेरे माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल का भरपूर सहयोग रहा है। मैं आगे चलकर समाज के लिए कुछ करना चाहती हूं।” — उषा रानी
राज्य में आर्ट्स रिजल्ट के आंकड़े
इस साल आर्ट्स स्ट्रीम से 2,28,959 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,27,222 उपस्थित हुए और 2,17,273 छात्रों ने परीक्षा पास की। हालांकि पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
न्यूज़ देखो: सफलता की नई उड़ान भरती बेटियां
‘न्यूज़ देखो’ बालूमाथ की बेटी उषा रानी को दिल से शुभकामनाएं देता है, जिन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की।
उषा जैसे छात्र-छात्राएं झारखंड की नई पीढ़ी की उम्मीदें हैं, जो आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
हम हर ऐसी प्रेरणादायक सफलता को सामने लाते रहेंगे।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।