विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन पर जिपस रजनी शर्मा ने दी बधाई

विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन पर जिपस रजनी शर्मा ने दी बधाई

author Sonu Kumar
1 Views

भवनाथपुर – गढ़वा जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने सभी संबंधित पक्षों को बधाई दी है। उन्होंने निष्पक्ष मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती का परिचय दिया है।

रजनी शर्मा ने चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जामुआर, एसपी दीपक पांडेय सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य सहिया, आंगनवाड़ी सेविका, मतदान कर्मियों और अन्य सहयोगी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी की सामूहिक मेहनत ने चुनाव को सफल बनाया है।

साथ ही, उन्होंने देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं की भी सराहना की और उनके सक्रिय सहयोग की प्रशंसा की। रजनी शर्मा ने कहा कि इस चुनाव ने जिले में लोकतंत्र की मजबूती को प्रदर्शित किया है और आशा जताई कि इस चुनाव का परिणाम भवनाथपुर क्षेत्र के विकास, समृद्धि और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: