Latehar

जनता दरबार में ग्रामीणों ने लगाए घूसखोरी के आरोप, विधायक प्रकाश राम ने की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Join News देखो WhatsApp Channel
#बालूमाथ #जनता_दरबार – भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीणों ने विधायक के सामने खोली प्रशासनिक व्यवस्था की पोल, JE से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप
  • बालूमाथ में विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार, 50 से अधिक शिकायतें दर्ज
  • जमीन, अबुआ आवास, टीसीबी, मेड़बंदी व डिमांड से जुड़े मामलों में रिश्वतखोरी की शिकायतें
  • ग्रामीणों ने JE, राजस्व कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
  • विधायक बोले: भ्रष्ट कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिलाधिकारी से मिलकर देंगे रिपोर्ट
  • B.D.O. और C.O. ने समस्याओं के निपटारे का दिया आश्वासन

रिश्वत के शिकंजे में उलझे ग्रामीण, जनता दरबार में फूटा गुस्सा

लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में जमीन से संबंधित 29 आवेदन और अबुआ आवास, टीसीबी योजना, मेड़बंदी, ऑनलाइन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार से जुड़ी 21 शिकायतें दर्ज की गईं।

सेरेगड़ा निवासी महेंद्र कुमार साहू ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी विकास कुमार ने उनकी जमीन का रकबा जीरो कर दिया और सुधार के एवज में ₹5000 रिश्वत मांगी। वहीं झाबर के जगदीश यादव ने JE मोहम्मद राशिद पर गाय शेड की राशि छोड़ने के लिए ₹1500 फोन-पे से लेने का आरोप लगाया।

राजेश यादव (गणेशपुर) ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने ₹700 प्रति व्यक्ति डिमांड लगाने के लिए मांगा और नहीं देने पर अब तक उनकी डिमांड नहीं लगाई गई।

विधायक का सख्त रुख, भ्रष्टाचार पर दी चेतावनी

विधायक प्रकाश राम ने कहा कि “जनता दरबार के माध्यम से प्रखंड और अंचल कर्मियों के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। कई कर्मी पब्लिक को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि “शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से मिलकर ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि बीडीओ व सीओ के सहयोग से कई छोटी-मोटी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया है।

बीडीओ और सीओ ने दिया समाधान का भरोसा

बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि “प्रखंड प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।” वहीं अंचल अधिकारी ने बताया कि जमीन से संबंधित सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस मौके पर कृष्ण यादव, संजीव कुमार सिन्हा, अशोक कुमार साहू, अर्जुन प्रसाद, सोहराय भगत, राजेश उरांव, वीरेंद्र गुप्ता, विजय यादव, नौशाद आलम, इजराफिल अंसारी, अंचल निरीक्षक अनिल कुमार, राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र टोप्पो, विकास कुमार, अनिल हीरो द, यालु केरकेट्टा, पंचायत सेवक महेश मुंडा, बीपीओ मोहम्मद, JE बाबूलाल उरांव, सीआई अनिल कुमार, सांख्यिकी अधिकारी अनीता कुमारी सहित कई अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ देखो: भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की सीधी आवाज़

न्यूज़ देखो जनता दरबार की इस कार्यवाही को जनता की उम्मीदों का आईना मानता है। प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतंत्र की आत्मा है, और जनता की शिकायतों को प्राथमिकता देना ही सच्चा जनसेवा है।

हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

बदलाव तभी होगा जब आवाज़ बुलंद होगी

अगर आप भी किसी भ्रष्टाचार का शिकार हैं, तो चुप न रहें। जनता दरबार जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखें और सिस्टम को जवाबदेह बनाएं। इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें और जागरूकता फैलाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

IMG-20250610-WA0011
IMG-20250604-WA0023 (1)
Engineer & Doctor Academy
IMG-20250723-WA0070
1000264265
20250923_002035
IMG-20250925-WA0154
Radhika Netralay Garhwa
आगे पढ़िए...

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related News

Back to top button
error: