News dekho specials
Politics

विश्रामपुर में जागृति का वादा: विकास, भ्रष्टाचार का अंत और बेटियों की सुरक्षा

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड युवा विकास पार्टी की प्रत्याशी जागृति दुबे ने अनोखे अंदाज में जनता के बीच अपने वादे साझा किए। जागृति ने कहा कि क्षेत्र में विकास की नई राहें खोली जाएंगी, भ्रष्टाचार का खात्मा होगा, और महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता से 11 नंबर के डीजल पंप निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

पार्टी के केंद्रीय सुप्रीमो रजनीश रंजन और विकास दुबे ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी अंचल कार्यालय में घूसखोरी नहीं होगी। जनता के कार्य अब सरकारी बाबुओं की मनमानी का शिकार नहीं होंगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जागृति दुबे क्षेत्र की पहली ऐसी प्रत्याशी होंगी, जो जनता के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेंगी।

जागृति दुबे ने रेहला क्षेत्र की जल समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि जनता के समर्थन से जीत मिलने पर यह समस्या उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद लोगों के लिए कोई भी सरकारी प्रक्रिया घूसमुक्त होगी। बताते चलें कि जागृति दुबे एक बी.टेक स्नातक हैं, जिन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा है।

रेहला स्थित चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, विवेक शुक्ला, राजेश पांडेय, सुनील राम, गौतम कुमार पासवान, गोविंद कुमार राम, रूपेश कुमार पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: