200 से अधिक युवाओं ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

200 से अधिक युवाओं ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

author Sonu Kumar
26 Views

गढ़वा: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल में तेजी आ गई है। गढ़वा प्रखंड के सुखबाना और उड़सुगी जैसे गांवों से करीब 200 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को यह आयोजन झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल व युवा कार्य विभाग के मंत्री और गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर हुआ।

इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। इन युवाओं ने एक स्वर में मंत्री ठाकुर को आगामी चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में संतोष गुप्ता, अंकित पांडेय, कुणाल कुमार श्रीवास्तव, इरशाद खां, विकास कुमार, नवलेश कुमार, दीपक गुप्ता, सुंदर लाल, असगर हुसैन, अमित चंद्रवंशी, अकबर मंसूरी, अरसद मंसूरी और सोनु ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस समारोह को अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: