News dekho specials
Gumla

जंगल ले जाकर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

#डुमरी #अपराध : शराब पिलाकर जंगल ले गए, हत्या की नीयत से किया हमला

डुमरी थाना क्षेत्र में एक युवक को शराब पिलाकर जंगल ले जाकर उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Join News देखो WhatsApp Channel
  • युवक को शराब पिलाकर जंगल ले जाकर किया गया हमला
  • हत्या की नीयत से किया गया जानलेवा हमला
  • डुमरी थाना में हाफ मर्डर और छिनतई का मामला दर्ज
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • न्यायालय में पेशी के बाद भेजा जाएगा जेल

डुमरी थाना क्षेत्र में 7 मार्च 2026 की शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान अल्बेनुस कुजूर के रूप में हुई है।

शराब पिलाकर जंगल ले गए

मिली जानकारी के अनुसार विजय नायक और विल्सन नायक नामक दो युवकों ने अल्बेनुस कुजूर को शराब पिलाकर जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों ने उस पर हत्या की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

हालांकि किसी तरह अल्बेनुस अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।

थाना में दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर डुमरी थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत हाफ मर्डर और छिनतई के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

विवाद बना हमले की वजह

पुलिस के अनुसार झगड़े की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विल्सन नायक के घर की एक महिला से अल्बेनुस का एक मित्र बातचीत करता था, जिससे घर में विवाद की स्थिति बन गई थी।

इसी बात को लेकर विल्सन नायक ने अल्बेनुस को शराब पीने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

News dekho specials

बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने योजना बनाकर अल्बेनुस को जंगल की ओर ले जाकर उस पर हमला कर दिया।

न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

न्यूज़ देखो : आपसी विवाद से बढ़ती अपराध की घटनाएं

छोटे-छोटे विवाद कई बार गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। ऐसे मामलों में समय रहते विवाद को सुलझाना और कानून का सहारा लेना ही बेहतर विकल्प होता है।

विवाद नहीं, संवाद है समाधान

आपसी मतभेद को बातचीत से सुलझाएं
हिंसा से हमेशा नुकसान ही होता है
और कानून व्यवस्था का सम्मान करें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Aditya Kumar

डुमरी, गुमला

Related News

ये खबर आपको कैसी लगी, अपनी प्रतिक्रिया दें

Back to top button
🔔

Notification Preferences

error: