अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मानदेव मेहता गंभीर रूप से घायल, गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मानदेव मेहता गंभीर रूप से घायल, गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती

author Sonu Kumar
32 Views

गढ़वा, पलामू: विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमडीह गांव निवासी स्वर्गीय चरित्रतर मेहता के पुत्र मानदेव मेहता की हालत गंभीर है। बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मानदेव मेहता अपने खेत के लिए खाद-बीज लेने मझिआँव आए हुए थे। रास्ते में पैदल जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें मझिआँव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से मानदेव को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है, और पैर में फैक्चर होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: