News dekho specials
Garhwa

बिग ब्रेकिंग: गढ़वा पुलिस ने तत्परता से लूटकांड का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

  • रंका-चिनिया मार्ग पर व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
  • मुख्य साजिशकर्ता निकला पीड़ित व्यापारी के बेटे का दोस्त
  • तेनुडीह जंगल से चार अपराधी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
  • लूटा गया सोना-चांदी, हथियार और बाइक पुलिस ने जब्त की
  • गढ़वा पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप

गढ़वा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा

गढ़वा: जिले में 29 जनवरी को हुए सोना-चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में एसपी दीपक कुमार पांडे ने समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रंका-चिनिया मार्ग पर एक व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

कैसे रची गई साजिश?

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक चौधरी निकला, जो पीड़ित व्यापारी के बेटे का दोस्त था। घटना से एक दिन पहले उसने पीड़ित के घर में खाना खाया और वहीं रुक गया। उसे व्यापारी की रोजाना की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उसी के इशारे पर बाकी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

एसआईटी टीम ने दबोचे अपराधी

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम बनाई गई। इसमें पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी, प्रभात कुमार, अनिल हेंब्रम, राजेश कुमार झा, विनय कुमार पांडे समेत पुलिसकर्मी शामिल थे।

टीम को सूचना मिली कि 2 फरवरी को तेनुडीह जंगल में कुछ अपराधी लूट का सामान बांटने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

  • मनीष कुमार भुइयां उर्फ कुजुर
  • अभिषेक चौधरी
  • मिथुन कुमार महतो
  • विशाल कुमार चौधरी

बरामद सामान

  • लूटा गया सोना-चांदी
  • एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस
  • लूट में इस्तेमाल बाइक (JH-03R-2463)
  • पीड़ित का मोबाइल फोन

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनके अन्य आपराधिक संपर्कों की भी जांच कर रही है।

News देखो

गढ़वा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस की सक्रियता से अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिल रही है। ‘News देखो’ के साथ जुड़ें और पाएं ताजा अपडेट्स।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 4.8 / 5. कुल वोट: 5

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: