News dekho specials
Politics

भाजपा और बसपा के सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

गढ़वा: सोमवार को गढ़वा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कई वरिष्ठ नेताओं और समाजसेवियों को अपने साथ जोड़ा। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की नामांकन जनसभा के दौरान सभी नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री और मंत्री ठाकुर ने उन्हें माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अंजली गुप्ता ने भी इस अवसर पर ‘घर वापसी’ की। अंजली गुप्ता, जो पहले झामुमो में थीं और बाद में भाजपा में शामिल हो गई थीं, अब झामुमो में लौट आई हैं। उनकी वापसी से भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है।

झामुमो में शामिल होने वालों की सूची में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, समाजसेवी सुरेश जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा मेराल के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण मेहता, रामनरेश पासवान, हीरा पासवान, सीताराम चंद्रवंशी, संजय विश्वकर्मा, रविंद्र चंद्रवंशी, दीपक पासवान, मनोज पासवान, मुनीप पासवान, श्रीराम पासवान, अरविंद पासवान, राजेंद्र चंद्रवंशी, चंद्रेश चंद्रवंशी, नंद पासवान, मनी मेहता, रामजी पासवान, साधु मेहता (रंका), डॉ. शमशेर अली, तौहिद अली, रविंद्र राम सहित 100 से अधिक लोग शामिल हैं।

सभी नए सदस्य विधानसभा चुनाव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लेते हुए झामुमो के समर्थन में जुट गए हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: