बूढ़ा पहाड़ में 172 बटालियन की बड़ी कार्रवाई, IED और हथियार बरामद

बूढ़ा पहाड़ में 172 बटालियन की बड़ी कार्रवाई, IED और हथियार बरामद

author Sonu Kumar
13 Views
  • 172 बटालियन ने बूढ़ा पहाड़ इलाके में चलाया सर्च ऑपरेशन
  • जंगल में 2.5 किलोग्राम और 1 किलोग्राम के दो प्रेसर IED बरामद
  • सुरक्षा बलों ने डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर और देशी पिस्टल भी किया जब्त
  • IED को BDDS टीम ने मौके पर ही किया नष्ट
  • बड़ी घटना को टालने में मिली सुरक्षा बलों को सफलता

बूढ़ा पहाड़ में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन

गढ़वा: 172 बटालियन के कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एफ 172 समवाय की एक टीम बूढ़ा पहाड़ इलाके में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग ड्यूटी के लिए निकली।

संदिग्ध तार से हुआ IED का खुलासा

सहायक कमांडेंट नीरज कुमार के नेतृत्व में यह टीम जब तुमेरा और खपरी महुआ गांव के बीच जंगल में पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध तार दिखाई दिया। तत्काल डीएसएमडी की मदद से जांच की गई, जिसमें 2.5 किलोग्राम और 1 किलोग्राम के दो प्रेसर IED बरामद हुए।

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

इसके अलावा तलाशी के दौरान ढाई मीटर का कोर्डेक्स वायर, एक डेटोनेटर और एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई।

IED को किया गया नष्ट

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षित किया और BDDS टीम को बुलाकर बरामद IED को मौके पर ही 16:30 बजे नष्ट कर दिया।

इलाके में सुरक्षा और शांति बनी रहे

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया, जिससे इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें

झारखंड और गढ़वा की सुरक्षा से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए न्यूज़ देखो को फॉलो करें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 5 / 5. कुल वोट: 1

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: