News dekho specials
CrimeGarhwaPalamau

ब्रेकिंग न्यूज: गढ़वा का हिस्ट्रीशीटर, कुख्यात अपराधी सुहैल खान पलामू से गिरफ्तार

#पलामू #सुहैलखानगिरफ्तारी – हत्या-रंगदारी के दर्जनों मामलों का आरोपी; रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया
  • सुहैल खान पांकी स्थित रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार, पाटन पुलिस ने भेजा जेल
  • गढ़वा के ऊंचरी गांव निवासी सुहैल पर हत्या और रंगदारी के 24 से अधिक मामले दर्ज
  • पाटन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत फरार था, कोर्ट ने जारी किया था इस्तेहार
  • 2012 से 2023 तक हत्या, रंगदारी, आर्म्स सप्लाई के दर्जनों संगीन मामलों में नाम
  • पहले भी कई बार जा चुका है जेल, मेदिनीनगर, गढ़वा, रांची के थानों में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

रिश्तेदार के घर छिपा था सुहैल, पुलिस ने दबोचा

पलामू जिले की पाटन पुलिस ने हत्या और रंगदारी जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सुहैल खान को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
गढ़वा जिले के ऊंचरी शरीफ मुहल्ला निवासी जाबिर खान का बेटा सुहैल, पांकी के एक रिश्तेदार के घर में छिपा था, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ा।

“24 मई को सुहैल के घर कोर्ट का इस्तेहार चिपकाया गया था। परिवार को चेतावनी दी गई थी कि वह उसे न्यायालय में पेश करें,”
अनुसंधानक पदाधिकारी सह पुअनि आनंद राम

2012 से लेकर 2023 तक जुर्म की लंबी फेहरिस्त

सुहैल खान पर झारखंड के कई जिलों में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शामिल हैं:

  • गढ़वा (2012, 2013) – नगर ऊंटारी में आर्म्स एक्ट
  • गढ़वा (2014) – करार हत्याकांड, फूजेल खान हत्या
  • मेदिनीनगर (2014–15) – लड्डू खान से रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की घटना
  • गढ़वा (2016) – गैस एजेंसी से रंगदारी
  • गढ़वा (2019) – लगमा पेट्रोल पंप रंगदारी
  • मेदिनीनगर (2020) – बॉबी खान के भाई गुड्डू खान की हत्या
  • मेदिनीनगर (2021) – रेड़मा चौक पर अश्विनी सिंहा की गोली मारकर हत्या
  • गढ़वा बस स्टैंड (2021) – संतोष केसरी से पांच लाख रंगदारी
  • झलूदा और पंचपड़वा (2021) – रंगदारी मांगने के मामले
  • रांची (2023) – उर्दू लाइब्रेरी के छोटू रंगसाज की हत्या
  • नगर ऊंटारी (2023) – आर्म्स एक्ट का मामला

आर्म्स सप्लाई से लेकर सुपारी किलिंग तक

सुहैल पर आर्म्स सप्लाई का भी आरोप है।
गुड्डू खान की हत्या मामले में गिरफ्तार अमित ने पुलिस को बताया था कि हथियार सुहैल ने उपलब्ध कराया था, तभी से वह फरार था।

न्यूज़ देखो: अपराध का अंत जरूरी है

पलामू पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि कानून से कोई बच नहीं सकता।
‘न्यूज़ देखो’ इस खबर पर कड़ी नजर रखे हुए है – न्याय की दिशा में हर एक कड़ी हम सामने लाएंगे।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 5 / 5. कुल वोट: 1

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: