छतरपुर: मारपीट कांड में 6 अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार और वाहन बरामद

छतरपुर: मारपीट कांड में 6 अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार और वाहन बरामद

author News देखो Team
1 Views

पलामू पुलिस ने छतरपुर थाना कांड संख्या 204/24 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट की घटना में शामिल कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  1. शमीम पवरिया (30 वर्ष), पिता सफीक पवरिया, ग्राम खाटिन
  2. चंदन पटेल (24 वर्ष), पिता रामराज राम, ग्राम नौडीहा
  3. आकाश कुमार सिंह (21 वर्ष), पिता रिंकू सिंह, ग्राम बारा
  4. प्रियाशु राज सिंह (20 वर्ष), पिता सुनील सिंह, ग्राम रामगढ़
  5. हमिद राजा (22 वर्ष), पिता आशिक हुसैन, ग्राम पूर्णवास, रामगढ़
  6. सुनील कुमार सिंह (31 वर्ष), पिता कपिलदेव सिंह, ग्राम मसिहानी

जप्त सामान:

  • एक हसुवा
  • पांच मोबाइल फोन
  • चार मोटरसाइकिल
  • चार लाठियां
  • एक फटा हुआ ब्लाउज

मामला और कार्रवाई:

कांड के तहत आरोपियों पर BNS 2023 की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 126(2), 127(2), 115(2), 117(2), 118(1), 109, 74, 303(2), 352, और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। मामले में शामिल सभी आरोपियों को अब न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा।

पलामू पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों के बीच सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने वाली है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: