
#छतरपुर #नगर_पंचायत : उपायुक्त के आमंत्रण पर 19 मार्च को अनुमंडल कार्यालय में होगा शपथ ग्रहण समारोह।
पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। नगर पंचायत कार्यालय और प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने उनसे मुलाकात कर जीत की शुभकामनाएं दीं। वहीं उपायुक्त की ओर से 19 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए उन्हें औपचारिक आमंत्रण भी दिया गया है।
- अरविंद गुप्ता को जीत के बाद लगातार मिल रही बधाइयाँ।
- नगर पंचायत और प्रखंड कार्यालय कर्मियों ने की शिष्टाचार मुलाकात।
- 19 मार्च 2026 को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
- कार्यक्रम सुबह 10:10 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में।
- इसी दिन नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा।
छतरपुर, पलामू। छतरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को नगर पंचायत छतरपुर कार्यालय की टीम ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जीत की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नगर पंचायत कार्यालय की ओर से नगर प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी, लेखापाल सूरज कुमार पासवान, अभिषेक कुमार, कनीय अभियंता सुशील मिंज, टैक्स दरोगा अजय कुमार, अजीत कुमार, राजस्व निरीक्षक दयानंद महतो, सफाई पर्यवेक्षक शीतल यादव, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर दीपक प्रजापति तथा टीम लीडर निवास पांडे सहित अन्य कर्मियों ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी।
प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने भी किया सम्मान
गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड कर्मियों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।
इस दौरान कर्मियों ने नगर के विकास के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे नगरवासियों का है और सभी के सहयोग से नगर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू नवाब साहब, प्रखंड नाजिर राकेश कुमार, जेई राजू कुमार रजक, पंचायती राज प्रखंड कोऑर्डिनेटर विवेक श्रीवास्तव, कृष्ण प्रसाद साहू, जनसेवक संतोष पासवान सहित कई कर्मी उपस्थित थे।
19 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह
नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पलामू उपायुक्त की ओर से औपचारिक आमंत्रण भेजा गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू नवाब साहब ने उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च 2026 को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:10 बजे से होगी, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
इसी दिन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा।

न्यूज़ देखो: जनप्रतिनिधियों से विकास की उम्मीद
स्थानीय निकाय चुनाव के बाद अब लोगों की नजर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के कामकाज पर रहती है। नगर पंचायत के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
जनभागीदारी से होगा शहर का विकास
जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समन्वय से ही विकास कार्य तेज होते हैं।
लोगों के सहयोग और पारदर्शी व्यवस्था से नगर को नई दिशा मिल सकती है।
ऐसी स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज़ देखो के साथ।






