लोहरदगा में आसमान से बरसी मौत, खेत से लौट रहे दंपती पर गिरी बिजली, पति की मौत, पत्नी गंभीर

लोहरदगा में आसमान से बरसी मौत, खेत से लौट रहे दंपती पर गिरी बिजली, पति की मौत, पत्नी गंभीर

author News देखो Team
22 Views

#लोहरदगा #वज्रपात – सेन्हा थाना क्षेत्र के दतरी गांव में खेत से घर लौटते समय दर्दनाक हादसा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

  • सेन्हा थाना क्षेत्र के दतरी गांव में वज्रपात से पति की मौत
  • खेत से लौट रहे दंपती पर गिरा आकाशीय बिजली का कहर
  • तपेश्वर उरांव की मौके पर ही मौत, पत्नी राधिका गंभीर रूप से झुलसी
  • राधिका का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में जारी
  • शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा
  • पुलिस कर रही है हर पहलू की जांच, गांव में मातम का माहौल

खेत से घर लौटते वक्त टूटा आसमान से कहर

लोहरदगा:
जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दतरी गांव में गुरुवार को वज्रपात की भयावह घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तपेश्वर उरांव और उनकी पत्नी राधिका उरांव खेत से लौट रहे थे। रास्ते में अचानक हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह झुलस गई।

राधिका उरांव की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राधिका को गंभीर हालत में लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। राधिका की हालत नाजुक बनी हुई है।

“घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, एक व्यक्ति की मौत हुई है और महिला का इलाज चल रहा है।”
– जमशेद खान, सहायक अवर निरीक्षक, सेन्हा थाना

पुलिस कर रही है मामले की जांच, शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
घटना के बाद दतरी गांव में शोक और डर का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

न्यूज़ देखो : मौसम की चेतावनियों पर हमारी सख्त नज़र

न्यूज़ देखो आप तक पहुंचाता है प्राकृतिक आपदाओं की सटीक और तेज खबरें, ताकि आप रहें सावधान और सतर्क। मौसम की हर चेतावनी, हर चेतावनी की हकीकत और उसकी वजह से होने वाली घटनाओं पर हमारी हरदम गहरी नजर होती है।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो…

तो इसे शेयर करें, रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट में जरूर दें। सावधानी और सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है, मौसम बदलते वक्त सतर्क रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: