News dekho specials
Garhwa

गढ़वा: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

गढ़वा के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरी कला गांव के निवासी कन्हाई चंद्रवंशी के पुत्र रंजीत कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार अपने गांव में डीलर के यहां अंगूठा लगाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। वापस लौटते समय पिपरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में दूसरी मोटरसाइकिल का सवार भी घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए नगर ऊंटरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: